छपरा, मार्च 20 -- आसमां में हुआ चांद का दीदार तो खुशियां दूनी चांद देखे जाने के बाद से ही बधाइयों का दौर शुरू पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। ईद के चांद का दीदार शुक्रवार को हुआ तो लोगों की खुशियां दूनी हो गयीं। पहले से ही ऐसी संभावना थी कि शुक्रवार को चांद का दीदार जरूर हो जायेगा। इफ्तार के बाद से ही लोग चांद देखने के लिए बेताब थे। शाम ढलते ही शहर सहित गांव के लोगों को चांद दिखा, जिन्हें चांद का दीदार हुआ, उनलोगों ने अपने रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को इसकी सूचना दी। कई लोगों ने मौलाना को फोन कर चांद देखे जाने की बात कही। पूर्व काजी ए शहर डाॅ वलीउल्लाह कादरी ने ऐलान किया कि शनिवार को सारण में ईद मनाई जाएगी। रात में मस्जिदों से चांद देखे जाने का एलान कर दिया गया। शनिवार को सारण में ईद मनाई जाएगी। चांद देखे जाने के बाद से ही बधाइयों का दौ...