गंगापार, मई 22 -- तीसरे दिन भी तहसील मेजा के राजस्वकर्मी महुली गांव की सरकारी जमीन की नापजोख करने में जुटे रहे। भीषण गर्मी के बावजूद राजस्वकर्मी पठारी क्षेत्र में रही किसानों की जमीन, पट्टे की जमीन व सरकारी जमीन को अलग करने में लगे रहे। एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह सात बजे के लगभग नायब तहसीलदार नंदलाल जमीन की नाप देखने पहुंच गए थे। बताया कि सरकारी जमीन कितनी है, इसे अलग किया जा रहा है। बता दें चांद खम्हरिया में सरकारी जमीन अब नहीं बची है, ऐसे में वहां से सटे गांव महुली की सरकारी जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। इस सरकारी जमीन को चांद खम्हरिया स्थित कृष्णमृग क्षेत्र में बनने वाले कॉरिडोर को दिए जाने की बात है。

सरकारी जमीन की नापजोख सूत्रों की मानें तो शासन के निर्देश पर चांद खम्हरिया के पास स्थित महुली ग्राम पंचायत में स्थित भूखंड...