गंगापार, मार्च 27 -- चांद खम्हरिया के अभयारण्य में स्थापित तीन एचपी का सोलर पंप व केबल चोर उठा ले गए। इस बात की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को हुई तो हड़कम्प मच गया। वन दरोगा रामचन्द्र हिरण पार्क पहुंच मौका मुआयना कर खीरी थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। वन दरोगा रामचन्द्र ने बताया कि गुरुवार की रात को पार्क की रखवाली के लिए माली अगम लाल की ड्यूटी लगाई गई थी, वह आसपास रहे होंगे, यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। सबमर्सिबल की चोरी की घटना कोई नई नही है। इसके एक दशक पहले लाखों का सोलर व पंप चोर उठा ले गए थे। आसपास गांवों के लोगों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी हिरण पार्क से अक्सर गायब रहते हैं। जिससे हिरणों की संरक्षा, सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। चांद खम्हरिया के लगभग 126 हेक्टेयर भूमि पर कृष्णमृग अभयारण्य पार्क...