मुंगेर, मार्च 21 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। शुक्रवार शाम जैसे ही आसमान में ईद का पाक चांद नजर आया, मुंगेर के रोजेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चांद देखते ही मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया और फिजाओं में 'ईद मुबारक' की गूंज सुनाई देने लगी। खानकाह रहमानी के प्रवक्ता हाजी आरिफ रहमानी और इमरात-ए-शरिया ने भी चांद की तस्दीक कर दी है, जिसके बाद अब शनिवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।ईदगाह में सुबह 7:30 बजे होगी मुख्य नमाजः​अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी शनिवार की सुबह 7:30 बजे मुख्य ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराएंगे। उन्होंने जिले वासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपील की है कि लोग समय का विशेष ध्यान रखें और ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करें। ​ईद के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्त...