कटिहार, मार्च 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में ईद उल फितर का त्योहार नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह उत्सव में रंग गया है। रमजान के आखिरी दिनों में रोजेदारों का उत्साह परवान पर है और अब सभी की नजरें शुक्रवार, 20 मार्च की चांद रात पर टिकी हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां घर-घर दस्तक देंगी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कपड़ा, रेडीमेड, जूता-चप्पल, इत्र, टोपी, सेवई और खजूर की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। दुकानदारों के चेहरे पर भी संतोष है, क्योंकि पूरे साल का बड़ा कारोबार इन्हीं दिनों में होता है।दूर-दराज में काम करनेवाले लौटे घरईद की खुशियों को अपनों के साथ बांटने के लिए दूर-दराज में काम करने वाले लोग भी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.