अररिया, फरवरी 19 -- अररिया। संवाददाता इस्लामी कैलेंडर के नवें महीने रमजान के चांद देखे जाने की पुष्टि बुधवार को देर शाम हो गई। मुस्लिम समुदाय गुरुवार को रमजान का पहला रोजा रखेंगे। इस्लाम धर्म के विद्वानों व धर्म गुरुओं का कहना है कि मुस्लिम समुदाय में इस महीने को परम पवित्र माना जाता है। इसे अल्लाह का खास महीना कहा जाता है। इस माह में की गई नेकी का बदला 70 गुना बढ़ा कर दिया जाता है। रमजान की अहमियत के बाबत गैयारी स्थित मदरसा इस्लामिया के प्रधान मौलाना मुसव्विर आलम नदवी व जमाते इस्लामी के वरिष्ठ सदस्य मो मोहसिन कहते हैं कि इसी महीने में अल्लाह ने पवित्र कुरआन उतारा था। मौलाना नदवी ने कहा कि इस महीने में हर नेकी का बदला सत्तर गुणा बढ़ा दिया जाता है। यदि कोई एक फर्ज़ नमाज अदा करता है तो उसको सत्तर फर्ज नमाज के बराबर सवाब मिलता है। उलेमाओं ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.