भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के आकाश मंडल में शुक्रवार की शाम ईद का चांद नजर आया। जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद पर्व की बधाईयां देने शुरू कर दिया। उधर, शहर के साथ ही ग्रामीण बाजारों में देर रात तक लोगों ने कपड़े, जूते, मोजे टोपी, रेडिमेड गारमेंट्स समेत सेवई और अन्य खाद्य सामान खरीदे। युवाओं ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। बता दें कि मोमिन एक माह से माह-ए-रमजान में भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत कर रहे थे। शुक्रवार की शाम ईद का चांद देखने के लिए लोग मकानों के छतों, खाली जमीनों की ओर गए। जैसे ही चांद नजर आया जश्न का माहौल देखा गया। एक दूसरे को पर्व की बधाई देने संग रात तक आतिशबाजी किया गया। उधर, बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ी। एक ओर जहां त्योहार पर सेवईं सहित अन्य पकवान तैयार करने को मेवा-मसालों की खरीदारी की जा रही ...