कन्नौज, अक्टूबर 11 -- कन्नौज,संवाददाता। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर बिना पानी पिए रहीं महिलाएं शाम को सोलह शृंगार कर तैयार हुईं और भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश जी की पूजा-अर्चना की।शाम ढलते ही शहर और ग्रामीण इलाकों में चांद के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। जैसे ही आसमान में चाँद दिखा, महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने छलनी से चाँद का दर्शन किया, फिर पति का चेहरा देखकर जल ग्रहण किया और व्रत खोला। शहर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर करवाचौथ की कथा सुनने के बाद एक-दूसरे को तिलक लगाकर सुहाग की लंबी उम्र की शुभकामनाएं दीं। लाल और गुलाबी परिधानों में सजी म...