नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक का उछाल आया। चांदी 6,000 रुपये बढ़कर 2.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि सोना बढ़कर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 6,000 रुपये या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 1,050 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गयी। विश्लेषकों ने कहा कि सर्राफा की कीमतों में यह उछाल भू-राजनीतिक तनाव के बीच 'सुरक्षित निवेश' वाली आस्तियों की मांग से प्रेरित था, भले ही वैश्विक संकेतक कमजोर बने रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...