शिमला, अक्टूबर 4 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में देवता महासू मंदिर में रात के अंधेरे में चोर ने सेंध लगा दी। मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लोहे की तिजोरी को भी निशाना बनाया और उसमें रखी चांदी की दो सिल्लियां समेत मूर्ति के पास रखी चांदी की अन्य चीजें और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी हुई चांदी की चीजों की मौजूदा बाजार कीमत करीब सात लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना 2 और 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि के दौरान हुई। मामले में रोहड़ू के टिक्कर निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक चोर देवता महासू मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। मंदिर के अंदर रखी लोहे की तिजोरी का दरवाजा भी टूटा हुआ मिला। तिजोरी की जांच करने पर उसमें रखी करीब एक-एक...