नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Silver Rate Today: आज 22 जुलाई को चांदी के दाम में तेजी रही। चांदी का दाम 1,330 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कल चांदी का भाव 5231 रुपये की बढ़त के साथ 2.23 लाख रुपये पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और घरेलू इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने के कारण चांदी में तेजी आई है। ये लगातार तीसरा दिन है जब चांदी के भाव में तेजी रही। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए मंगलवार 21 जुलाई को क्या दाम रहा।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,25,225 रुपये पर है। यहां चांदी में 1330 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,252 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,522 रुपये है।यूपी में चांदी का रेट यूपी की...