नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Silver Rate Today: आज 24 जुलाई को चांदी के दाम में तेजी आई है। चांदी का दाम 2365 रुपये बढ़कर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कल चांदी का भाव 7,287 रुपये की बढ़त के साथ 2.19 लाख रुपये पर बंद हुआ था। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए शुक्रवार 24 जुलाई को क्या दाम रहा।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,22,180 रुपये पर है। यहां चांदी में 4365 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,221 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,218 रुपये है।यूपी में चांदी का रेट यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,24,209 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 2635 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 2,21,573 रुपये पर बंद हुआ था।बिहार में ...