वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 25 -- चांदी की कीमत में एक साल में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का असर इस बार रक्षाबंधन के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रयागराज में चांदी का भाव करीब 2.42 लाख रुपये किलो पहुंच गया है। पिछले साल अगस्त में चांदी करीब 1.18 लाख रुपये किलोग्राम थी। यानी एक साल में कीमत करीब 1.24 लाख रुपये किलो बढ़ गई। इसका सीधा असर चांदी की राखियों पर पड़ा है। पिछले साल रक्षाबंधन पर 400 से 500 रुपये में मिलने वाली चांदी की राखी इस बार 900 रुपये से शुरू हो रही है। 1800 से 2200 रुपये तक की चांदी की ओरिजिनल डिजाइन वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। कीमत बढ़ने के कारण चांदी की राखियों की बिक्री में बहुत कम है।चांदी की राखियों की घटी डिमांड राणा ज्वेलर्स के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में रक्षाबंधन पर चांदी की राखियों की अच्छी बिक...