नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Silver Price Today: एमसीएक्स सिल्वर अपने रिकॉर्ड हाई 439337 रुपये की तुलना में 47 प्रतिशत लुढ़क चुका है। रिकॉर्ड हाई से चांदी का रेट 206737 रुपये नीचे आया है। मौजूदा समय में एमसीएक्स पर सिल्वर (MCX Silver) का रेट 232600 रुपये के स्तर पर है। निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि यहां से क्या अभी और गिरेगा भाव? आइए जानने की कोशिश करते हैं। यह भी पढ़ें- लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेनगुरुवार को भी चांदी की कीमतों में गिरावट रही जारी एक्सपर्ट्स के अनुसार हालिया गिरावट प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है। गुरुवार को भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दो अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद चांदी का रेट लुढ़क गया था। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स का रेट 4.48 प्रतिशत नीचे आ गया...