नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Silver Rate Today: आज सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़त देखने को मिली। हफ्ते के पहले दिन 20 जुलाई को चांदी का दाम 2666 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2.19 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में चांदी के दाम में तेजी रही। बीते शुक्रवार को चांदी का भाव 503 रुपये की बढ़त के साथ 2.16 लाख रुपये पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और घरेलू इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने के कारण चांदी में तेजी नजर आ रही है। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए सोमवार 20 जुलाई को क्या दाम रहा।दिल्ली में चांदी का रेट दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,360 रुपये पर है। यहां चांदी में 2,666 रुपये की बढ़त रही। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,193 ...