नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Silve Rate 9 Feb.: सर्राफा मार्केट में आज चांदी के भाव में बड़ी तेजी नजर आ रही है। चांदी एक झटके में 16826 रुपये उछलकर 261755 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 269607 रुपये प्रति किलो पर है। इसके बावजूद चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 124178 रुपये सस्ती हो चुकी है। वहीं, सिल्वर ETF ने भी मजबूती दिखाते हुए तेज रिकवरी दर्ज की। यह उछाल पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद आया है, जो अटकलबाजी, मार्जिन पर लगी पूंजी की निकासी और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण हुई थी।फरवरी में कैसी रही चांदी की चाल 1 फरवरी: चांदी के भाव 30 जनवरी के बंद भाव से 73599 रुपये टूटकर 265751 पर आ गए। 2 फरवरी: चांदी 29255 रुपये टूटकर 236496 रुपये प्रति किलो पर आ गई। 3 फरवरी: इस चांदी ने जोरदार वापसी की और 27496 रुपये की छलां...