सुल्तानपुर, जून 14 -- चांदा, संवाददाता सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में चांदा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल उर्फ छोटू पुत्र माधव राम निवासी मानापुर थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई है।बता दें कि चार जून को चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर सोनावा गांव के पास दो समुदायों युवकों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा था। जिस पर एक सप्ताह के बाद पीड़ित आफ़ताब की तहरीर पर चांदा कोतवाली में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाही तेज करते हुए रविवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र के लालू का पूरा प्राथमिक विद्यालय सोनावा के पास से आरोपी युवक कमल गौतम उर्फ छोटू पुत्र माधवराव निवासी मानापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को...