सुल्तानपुर, मई 10 -- चांदा, संवाददाता। रविवार को विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के मीटिंग हॉल में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगाया गया। राजस्व विभाग की ओर से आयोजित इस कैंप की अध्यक्षता नायाब तहसीलदार लंभुआ अभयराज पाल ने किया। जिसमें किसानों से बात करके 52 लाभार्थियों की फार्मर आईडी रजिस्ट्री करवाई गई। इस कार्य में सप्लाई इंस्पेक्टर मोबीईनुद्दीन, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, लेखपाल बलराम सिंह, सुमन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी हरकेश कुमार कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष दुबे, अजय दुबे, रमेश मिश्र, कोटेदार इंद्रजीत मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होकर इस कैंप को सफल बनाने में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- चांदा में 52 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...