सुल्तानपुर, मई 25 -- चांदा, संवाददाता स्थानीय कस्बे के जौनपुर व सुलतानपुर रोड पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क किनारे बनी नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण उनमें कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि नालियां अब कूड़ाघर में तब्दील नजर आने लगी हैं। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की समस्या बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने से यही स्थिति बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार सफाईकर्मी क्षेत्र से नदारद हैं। जल निकासी बाधित होने से जहां बदबू फैल रही है, वहीं डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जबकि इस समय ...