सुल्तानपुर, मई 7 -- चांदा, संवाददाता विकासखंड प्रतापपुर कमैचा में गुरुवार को ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमरदेव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान विकासखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समय पर पंचायत चुनाव न होने की स्थिति में कार्यकाल विस्तार की मांग की।प्रधानों का कहना है कि यदि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर नहीं कराए जाते हैं तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होंगे। ऐसे में जनहित को देखते हुए वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है, ताकि गांवों में चल रही योजनाएं और विकास कार्य बाधित न हों। यह भी पढ़ें- प्रधानी के कार्यकाल को लेकर असमंजस गहराया गुरुवार दोपहर प्रधान संघ के बैनर तले पहुंचे प्रधानों ने विकासखं...