शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- आर्य उप प्रतिनिधि सभा की बैठक टाउन हॉल आर्य समाज में हुई। बैठक में जिले के गांव-गांव में स्थापित आर्य समाजों में वेद प्रचार कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रधान लोकेश आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोकेश आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती की शास्त्रार्थ स्थली चांदापुर मे भी बृहद वेद प्रचार कार्यक्रम की योजना तैयार की जाए। जितेंद्र नाथ आर्य एवं भुवनेश कुमार आर्य ने चांदापुर की प्राचीन शास्त्रार्थ स्थली को प्रदेश सरकार से पर्यटन और शास्त्रार्थ स्थली घोषित किए जाने की मांग की। मंत्री वीरेंद्र कुमार आर्य ने रामनगरिया मेले के प्रचार प्रसार के लिए सभी से अभी से जुट जाने की अपील की। सभी ने घर-घर यज्ञ कराए जाने का भी निर्णय लिया इस दौरान नरेंद्र, कैलाश चंद्र आर्य, विनोद बाजपेयी, दासीराम आर्य, जगबीर सिंह, सुशील कुमा...