उन्नाव, जून 25 -- उन्नाव। जनपद में पुलिस विभाग के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। चांदमारी बट पर राजपत्रित अधिकारियों के लिए चार गेस्ट हाउसों के निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण में 2 करोड़ 86 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। राजपत्रित अधिकारियों के ठहरने के लिए पर्याप्त गेस्ट हाउस न होने से कई बार परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में अब शासन ने राजपत्रित अधिकारियों के ठहरने और आवश्यक कार्यों के लिए चार गेस्ट हाउस बनाए जाने का फैसला लिया है। विशेष सचिव दिनेश कुमार द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र भेजकर र्निमाण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह भी पढ़ें- पीडीए ने पांच गेस्ट हाउस किए सील शासनादेश के मुताबिक चारों गेस्ट हाउस जनपद के दारोगा बाग स्थित चांदमारी बट में बनवाए जाएंगे। जिसके लि...