वाराणसी, मई 10 -- शिवपुर। चांदमारी पुल के पास शुक्रवार दोपहर ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर लूटपाट में शिवपुर पुलिस ने कार सवारों पर केस दर्ज किया है। चोलापुर के अल्लोपुर निवासी ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह ने तहरीर में बताया कि कार सवार चंद्रप्रकाश सिंह रघुवंशी उर्फ भोले ने 4 साथियों के साथ उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। रॉड से हमला कर लूटपाट की। बताया कि 20 ग्राम सोने की चेन, रुद्राक्ष की माला और करीब 82,000 रुपये नगद लूट लिए। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...