धनबाद, मार्च 20 -- धनसार स्थित चांदमारी कोलियरी स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना की गई। इससे पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया। पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र भुइंया ने बताया कि इस दुर्गा मंदिर की स्थापना वर्ष 1975 में की गई थी। तभी से यहां हर वर्ष चैत्र नवरात्र का आयोजन होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा आगे भी इसी श्रद्धा के साथ जारी रहेगी।कलश यात्रा का शुभारंभ विक्ट्री छठ तालाब से हुआ, जहां से श्रद्धालु जल लेकर बाजे-गाजे के साथ धनसार, जोड़ाफाटक और चांदमारी कांटा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई दी। मंदिर पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों ने सभी कन्याओं और माताओं का पैर धोकर स्वागत किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.