बिजनौर, मार्च 23 -- चांदपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदू नववर्ष का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता जिला संघचालक देवेंद्र एवं नगर संघचालक कृष्ण कुमार सहित अन्य अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में मान्य जिला संघचालक देवेंद्र ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वबोध जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे तथा समाज के सभी वर्गों से आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन विद्यालय से प्रारंभ होकर शंकर मूर्ति, ढाली बाजार और नेहरू मूर्ति होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ। नगर में जगह-जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.