बिजनौर, मार्च 29 -- चांदपुर। चांदपुर में व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन जलीलपुर मार्ग पर स्थित व्यापारी निरीश कुमार उर्फ बिल्लू गुप्ता के भतीजे मुकुल गुप्ता के कमरे में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शौचालय का लोहे का जंगला काटकर कमरे में प्रवेश किया और ड्रेसिंग रूम में रखी लकड़ी की सेफ अलमारी से करीब 60 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 8 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभार...