बिजनौर, मई 4 -- चांदपुर। चांदपुर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय को दूसरी मंजिल से भूतल पर स्थानांतरित करने की मांग तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर आम जनता बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। चांदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम वान्या सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में रजिस्ट्री कार्यालय तहसील भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहा है, जिससे वृद्धजनों और दिव्यांग व्यक्तियों को रजिस्ट्री कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया की तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के समीप सरकार द्वारा धन खर्च कर नया रजिस्ट्री ऑफिस पहले ही तैयार कराया जा चुका है, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- सोनकपुर में बनेगा नया रजिस्ट्री कार्यालय, हुआ भूमि आवंटन इससे आम जनता को अनावश...