शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- खुटार। खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार सुबह किसानों को खेत में नीलगाय का शव पड़ा मिला, जिसे बाघ द्वारा मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से चांदपुर समेत आसपास के गांवों में दहशत बरकरार है और लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। चांदपुर निवासी नीरज अवस्थी के खेत में नीलगाय को बाघ ने अपना निवाला बनाया। सुबह खेतों की ओर गए किसानों ने जब शव देखा तो वे डर के कारण वापस लौट आए। जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पहले से ही क्षेत्र में बाघ की चर्चा चल रही थी, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। सूचना मिलने पर खुटार रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि वन्यजीव की लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.