बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर। आधारशिला 'द स्कूल' में बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने युवाओं को देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता चतुर्भुज पाण्डेय ने किया। सोमवार को आधारशिला 'द स्कूल' में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नगेंद्र पाल सिंह, प्रसिद्ध उद्यमी अमित मित्तल तथा आईएएस/ईओ कुणाल रस्तोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान अतिथियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।मुख्य वक...