बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। चांदपुर में मंगलवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। पकी हुई फसल खेतों में खड़ी है, ऐसे में बारिश की आशंका किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। हल्की बारिश भी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है।किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...