बिजनौर, फरवरी 17 -- रेकिट बेनकिज़र इंडिया प्रा. लि.के नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। कंपनी के मैनेजर मृणाल अग्रवाल सेमिता लीगल एडवोकेट्स और सॉलिसिटर ने नगर में सर्वे के दौरान नकली उत्पाद बेचे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर से एसआई बृजेश शर्मा, कांस्टेबल सौरभ अवनीश टीम के साथ नगर के जामा मस्जिद पर स्थित न्यू फैशन कॉस्मेटिक स्टोर पर पहुंचे। दुकान में तलाशी के दौरान दुकान से 30 ग्राम पैकिंग वाली कथित नकली वीट क्रीम के कुल 144 पीस बरामद हुए।मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...