बिजनौर, मई 28 -- चांदपुर। चांदपुर शुगर मिल परिसर से दूसरे दिन भी एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। मंगलवार तड़के मिल परिसर से एक गुलदार पकड़ा गया था, जबकि बुधवार देर रात दूसरा गुलदार भी वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। लगातार गुलदारों के दिखाई देने से मिल स्टाफ और किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दो दिन में दो गुलदार पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार चांदपुर हल्दौर मार्ग पर स्थित शुगर मिल परिसर में पिछले कई दिनों से गुलदारों की आवाजाही देखी जा रही थी। शनिवार को तीन शावकों के साथ दो गुलदार दिखाई दिए थे, जिसके बाद मिल कर्मचारियों और आसपास के किसानों में भय व्याप्त हो गया। यह भी पढ़ें- बढ़ापुर में नर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस शुगर मिल में तैनात सुरक्षा कर्मी...