बिजनौर, जनवरी 6 -- सोमवार को भाकियू लोक शक्ति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह के निर्देशन पर तहसील प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान व संचालन ब्लाक महासचिव कमल सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर 9 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री का नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे का आवासीय प्लॉट अतिरिक्त मुआवजा अवलंब वितरित किया जाए, नई भूमि अधिग्रहण के प्रावधान के अनुरूप 20% विकसित भूमि प्रभावित परिवारों को समय से दिलाई जाए, विद्युत उपभोक्ताओं के बिना उनकी सहमति के स्मार्ट मीटर न लगाया जाए, बिजली का निजीकरण न किया जाए, चांदपुर-बास्टा मार्ग का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए, आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाकर गौशाला भिजवाय...