बिजनौर, जून 21 -- चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहगीरों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर विराल और धुंधली गांव के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक भी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दि...