बिजनौर, अप्रैल 9 -- चांदपुर में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के अभद्र व्यवहार और किसानों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। चांदपुर में भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष नितिन राणा के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार आलोक कटियार से मिलने तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय तहसीलदार अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस पर उन्हें फोन किया गया। जिसमें उन्होंने तहसील में न होने की बात कही।हालांकि बाद में तहसीलदार के तहसील परिसर में ही मौजूद होने की बात सामने आई। मिलने पर उनके व्यवहार को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया हठधर्मीपूर्ण था। जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच...