एटा, मार्च 5 -- गांव चांदपुर जिंदाहार के पास सड़क किनारे भ्रूण पड़ा मिला। कन्या होने के कारण फेंका गया। एकत्रित लोगों ने भ्रूण पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को कोतवाली देहात के गांव चांदपुर जिंदाहार के पास कुछ लोगों ने भ्रूण पड़ा देखा। कपड़े में बांधकर फेंका गया था। बताया जा रहा है कि कुत्ते को भ्रूण को सड़क पर खींच लाए थे। भ्रूण को देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि कन्या का भ्रूण है। आशंका जताई जाा रही है कि कन्या होने के कारण भ्रूण को फेंका गया होगा। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.