बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 74 आरक्षियों की तैनाती की गई है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को और मजबूती मिलेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नई तैनाती में कुल 74 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें 18 महिला आरक्षी और 56 पुरुष आरक्षी हैं। सभी के रहने और खाने की व्यवस्था थाना स्तर पर पूरी तरह से सुनिश्चित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल मिलने से क्षेत्र में गश्त और निगरानी को और कड़ा किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अपराध की संभावना को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। पुलिस अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...