बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। चांदपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता ने राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। संपूर्ण समाधान दिवस में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज की गई है। नूरपुर विकासखंड के गांव रोशनपुर जागीर निवासी अनमोल दिवाकर पुत्र सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी माता ने राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद भी कार्य नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की कार्यालय में यूनिट बढ़ाने के लिए एक हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि बिना रिश्वत दिए काम करने से मना कर दिया गया। साथ ही, उसकी माता के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.