चांदपुरा गांव में सर्पदंश से एक बच्चे की गई जान
बेगुसराय, अगस्त 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र की चांदपुरा पंचायत के गाछीटोल निवासी अचल कुमार सहनी के तीन वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ की सोमवार की देर शाम सर्पदंश से मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार वह घर के बगल में ही खेलना गया था। इसी दौरान जंगल से गेंद निकालने के दौरान विषैले सर्प ने काट लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गयी। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.