बांका, अगस्त 2 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चांदन थाना पुलिस की तत्परता से अपने परिजनों से बिछड़ी एक वृद्ध महिला को सकुशल खोजकर उनके परिवार से मिला दिया गया। जानकारी के अनुसार, कांवरिया पल्ली कुमार, पिता स्वर्गीय भातू प्रसाद की माता 31 जुलाई को सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जलार्पण के लिए जा रही थीं। यात्रा के दौरान सुग्गासर के समीप भीड़भाड़ में वह अपने परिजनों से बिछड़ गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने चांदन थाना पुलिस से सहायता की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Gridih News: कांवरियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पीरटांड़ पुलिस सतर्क सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ...