बांका, मार्च 31 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डुबौनी घाट पर सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के ककना गांव के राम यादव का 13 वर्षीय पुत्र सुमित यादव अपने दोस्तों के साथ चांदन नदी में स्नान करने डुबौनी घाट पर आया था। स्नान करने के दौरान वह नदी में डूबने लगा। यह देख बच्चे डर कर वहां से भाग गए तथा घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुमित के परिजन एवं ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उसे नदी में खोजने लगे। काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं जबकि मृतक का बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट ...