रांची, अप्रैल 28 -- रांची। श्री श्याम मंडल रांची ने अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के अवसर पर खीर चूरमा का भोग अर्पित किया। संध्या 6:30 बजे से रात्रि नौ बजे तक इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भोग के मुख्य यजमान सुनील पोद्दार एवं उनके परिवार द्वारा श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया। कार्यक्रम में विकास पाड़िया, प्रदीप अग्रवाल, संजय सारस्वत, अजय साबू, प्रमोद बगड़िया, महेश सारस्वत, अमित जलान का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.