बांका, जुलाई 28 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 2 चान्दन छात्रावास में सोमवार सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा की संदेहास्पद मौत हो गई। हॉस्टल के कमरे में ही फंदे से लटका उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को सूचना दी। कुछ ही देर बाद एफएसएल टीम ने छात्रावास पहुंचकर घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलने पर डीईओ देवनारायण पंडित, डीपीओ मोहम्मद फारुक रहमान, बीईओ अवनीश कुमार और विद्यालय की संचालिका प्रीति बाला भी छात्रावास पहुंचे। अधिकारियों ने वार्डेन अन्ना लकड़ा से घटना की जानकारी ली। मृतका की पहचान दक्षिणी कसबावसील...