बांका, जून 14 -- बांका, वरीय संवाददाता। शनिवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक बांका समाहरणालय के सभागार में आहुत की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चांदन एवं शंभूगंज का प्रायः सभी सूचकांकों की उपलब्धि काफी कम रहने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए चेतवनी दी कि आगमी माह में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं बढ़ाने पर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

संस्थागत प्रसव की समीक्षा संस्थागत प्रसव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंभूगंज, बेलहर एवं कटोरिया की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पायी गयी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। आगामी माह में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि बढ़ाने की चेतावनी दी गई, अन्यथा संबंधित संस्थान के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, ...