मुंगेर, जुलाई 29 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के रघुनाथ गांव की चांदनी देवी की मौत मामले में मृतका की मां मीना देवी ने पति निक्की कुमार मंडल सहित 11 लोगों को नामजद किया है। अन्य नामजदों में चांदनी देवी का देवर छोटू कुमार, चन्दन कुमार, ज्योति देवी, छोटू की पत्नी, राम मनोहर मंडल, दिलीप मंडल, राम मनोज मंडल, लक्ष्मी कुमार, विकास कुमार तथा राहुल कुमार हैं। इधर घटना के 72 घंटे बाद भी चांदनी देवी का शव पुलिस बरामद नहीं कर पायी है। शव बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही इस मामले के मुख्य आरोपी चांदनी देवी का पति और देवर अब तक फरार है। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पति समेत परिजन फरार गौरतलब है कि 26 जुलाई की रात्रि में रघुनाथ पुर गांव निवासी निक्की मंडल सहित इनके परिजनों ने चांदनी देवी...