रांची, अप्रैल 2 -- हटिया, संवाददाता। हटिया स्थित चांदनी चौक शनि मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम (हरि कीर्तन) गुरुवार को संपन्न हो गया। बुधवार सुबह कलश स्थापना के साथ शुरू हुए इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 24 घंटे तक चले निरंतर हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर गुरुवार को विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन महतो, बबलू, गुड्डू तिवारी, मुकेश गिरी, मनीष पांडे सहित कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...