मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मद्य निषेध विभाग और ब्रह्मपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की दोपहर चांदनी चौक के पास से मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 185 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, एक बाइक और लगभग 12 ग्राम वजन की सोने की चेन व अंगूठी भी जब्त की है। तस्करों की पहचान वैशाली जिले के जढ़ुआ थाना क्षेत्र के ​विक्रम कुमार व सकलदीप राय और बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी सोनू कुमार राय के रूप में हुई है。

तस्करों की गतिविधियाँ ​पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों मुख्य तस्कर गिरोह के लिए करियर के रूप में काम करते हैं। ये लोग कई महीने से यह काम कर रहे हैं...