नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चांदनी चौक अतिक्रमण से मुक्त रहे। पैदल चलने वालों के लिए सुलभ हो और यहां आने वाले लोगों की आवाजाही के लिए अनुकूल बना रहे। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह एवं जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने वर्ष 2017 की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। इसमें चांदनी चौक से अवैध फेरी लगाने वालों, वेंडरों और अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई। बेंच ने कहा कि इस इलाके में अवैध रूप से फेरी लगाने और अतिक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की यह जिम्मेदारी है कि वह नियमित रूप से निरीक्षण करे। अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए। बेंच ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही वेंडरों के पास सर्टिफिकेट ऑफ वें...