नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, मुख्य संवाददाता। चांदनी चौक में बाजारों में लटकते तारों को भूमिगत करने की योजना का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। राजधानी के ऐतिहासिक बाजार में 26 सड़कों के 52 किलोमीटर से अधिक लंबे तारों को भूमिगत किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना का शिलान्यास किया। मंडोली में बीवाईपीएल के 66/11 केवी ग्रिड की आधारशिला रखी गई। वहीं, दक्षिण व पश्चिम दिल्ली में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के चार प्रोजेक्ट का काम भी शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक केवल बाजार नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और व्यापारिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। चांदनी चौक लोकसभा के विकास के लिए पहले 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब आवश्यकता को देखते हुए यह राशि 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सक...