नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। चांदनी चौक में दो मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों पार्किंग में एक हजार से अधिक कारों व दोपहिया वाहनों को खड़े करने की क्षमता होगी। दोनों पार्किंग को बनाने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर राशि का आवंटन किया है। इस बारे में चांदनी चौक के पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इसी के तहत दो मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। पार्किंग के बनने से दिल्ली के सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले खरीदारों को बड़ी राहत मिलेगी। एक पार्किंग चांदनी चौक के दंगल मैदान में और दूसरी अन्य स्थान पर बनाने की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.